- Get link
- X
- Other Apps
*क्यों आपको Facebook Delete करनी चाहिए ??*
फ़ेसबुक पर पिछले कुछ समय से डेटा लीक के आरोप लग रहे है और इन आरोप लगाने वाले लोगों की फ़ेहरिस्त में फ़ेसबुक के पूर्व कर्मचारी भी शामिल है ... इस वजह से फ़ेसबुक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और आर्थिक नुक़सान भी हो रहा है .. ग़ौरतलब है कि पिछले सप्ताह फ़ेसबुक का शेयर SENSEX Market में 10 अंक नीचे रहा था ।
फ़ेसबुक के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है अब सोशल मीडिया मैसेजिंग एप्प Whatsapp के सह- संस्थापक ब्रएन एक्टॉन ने भी Delete Facebook हैशटेग के साथ ट्विट किया ‘’ It’s time to #DeleteFacebook .
ब्रएन फ़ेसबुक की कार्यप्रणाली को बेहद नज़दीकी से समझते है तथा उनका इस तरह फ़ेसबुक विरोधी अभियान को समर्थन देना इस अभियान को और अधिक मजबुती प्रदान करेगा ।
जब मैंने इस पुरे विवाद और अभियान की जड़ में जाकर जानने की कोशिश की तो पत्ता चला कि फ़ेसबुक पर लग रहे आरोप वाक़ई बहुत संवेदनशील है । सोशल मीडिया के क्षेत्र की इस सबसे बड़ी कम्पनी पर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डॉनाल्ड ट्रम्प के लिए काम करने वाली Election Concultancy Firm Cambridge Analytica को फ़ेसबुक यूज़र्स के निजी डेट लीक करने का आरोप है ।
लीक्ड डेटा में व्यक्तिगत पसंद , धार्मिक भावनाएँ , मनोरंजन , खेल आदि की रूचियाँ शामिल है ।
भारत में भी इस अभियान को भर पुर समर्थन मिल रहा है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें Cambridge Analytica वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का काम देख रही है और येन- केन प्रकरेण राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने के उद्येश्य से काम कर रही है तथा 2 अप्रैल को प्रायोजित भारत बंद CA का ही निर्णय था ।
सजग रहिए ... सुरक्षित रहिए ..!!
अभियान का समर्थन करना है तो #DeleteFacebook लिखते रहिए !!
Suren B
- Get link
- X
- Other Apps
Popular Posts
ट्रक ड्राइवर पिता के संघर्ष की कहानी
आपकी पृष्ठभूमि क्या रही है ? और आज आप क्या हो ? इससे भविष्य में मिलने वाली सफलताएँ कदापि बाधित नहीं हो सकती बशर्तें आपका निश्चय अंगद के पाँव की तरह अटल हो । एक आम ड्राइवर के यह दोनों होनहार बेटे अगर कल को देश के सबसे क़ाबिल डॉक्टर व इंजीनियर बनकर उभर जायें तो आश्चर्यचकित मत हो जायेगा । महेन्द्र व श्याम सुन्दर को NEET एंव JEE - ADVANCE में सफल होने की हार्दिक बधाई तथा उनके ट्रक ड्राइवर पिता मगनाराम बिश्नोई के जज़्बे को सलाम । एक पिता जो पिछले एक साल से अपने लाड़लों से नहीं मिल पाया क्योंकि उसके बेटे पढ़ाई के लिए कोटा में रह रहे और वह स्वयं उनकी पढ़ाई व अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए दिन रात ट्रक चलाकर कुछ पैसे जुटाने में लीन रहा है किन्तु आज उस मेहनतकश पिता की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है उसका सबसे बड़ा सपना अब उसके नौनिहालों ने पुरा कर दिखाया है । उसके दोनों बेटे अब क्रमश : मेडिकल व इंजीनियरिंग की...
संजू आधी सच्ची फ़िल्म की पुरी सच्ची समीक्षा
‘संजू‘ एक शुद्ध आत्मकथात्मक तौर पर मज़बूत फ़िल्म तो नहीं है ... किन्तु भावनात्मक रूप एक अच्छी कहानी ज़रूर है । पिता-पुत्र के रिश्ते को बड़ी बेहत्तरी से दर्शाया है कि नालायक बेटे को ज़िम्मेदार पिता किस तरह सम्भालते रहता है । सभी किरदार दमदार नज़र आते है ... मनीषा कोइराला ने अपनी भाव - भंगिमाओं से नर्गिस दत्त को जीवन्त करने का आंशिक रूप से सफल प्रयास किया है । परेश रावल सुनिल दत्त के अवतार में थोड़ी परिपक्वता दिखाते है किन्तु “ पुत्र ! “ बोलने के लहजे के अलावा उतने अच्छे पंजाबी नहीं बन पाये जितने दत्त साहब थे । विक्की कौशल ने काल्पनिक कहे जा रहे दोस्त कमलेश का किरदार को बख़ूबी निभाकर स्वयं को पुन: साबित किया है ... मैंने तो “राज़ी” भी इसी आदमी को ध्यान में रख कर देखी थी । दिव्या मिर्ज़ा वाक़ई मान्यता के रूप में प्रभावशाली नज़र आती है । रनबीर कपूर ने ज़बरदस्त वापसी की है लम्बे समय से बड़ी हिट का इंतज़ार था अब जाकर पुरा हुआ है । जिस तरह पान सिंह तोमर करने के बाद इरफ़ान बड़े बन गये थे वैसे ही रनबीर ने संजू का किरदार निभा कर खुद में निखार लाने का काम क़िया है । बाक़ी राजू हिरानी की ...
सोशल मीडिया : दिखावे और चाटूकारिता की पराकाष्ठा
आज के इस दौर में हर कोई अपने आप को ग्लोरिफ़ाई करने के काम में लगा हुआ है , लोग बाग़ बिना कुछ परिश्रम किए ही लोकप्रिय हो जाना चाहते है और इस उद्देश्य के लिए वे इस्तेमाल कर रहे है सोशल साइट्स को ... कभी राजनैतिक चर्चा करते हुए तो कभी समाज सेवा करते हुए समय- समय पर इस तरह के अपडेट उनकी तरफ़ से हमें देखने को मिलते रहते है । ऐसे लोगों की तरफ़ से आने वाले सभी पोस्ट में से सबसे वाहियात और नीरस होता है शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए ... बड़े ही मनहूस लगते हो यार तुम , जब गिरते पड़ते जैसे तैसे कहीं पहुँचते हो और आयोजक को अपने बग़ल में खड़ा कर तस्वीर खिंचवाते हो तथा उसे इस कैप्शन के साथ अपडेट करते हो की “ शिरकत होने का सुअवसर मिला ।” मुझे तो इस प्रश्न का जवाब चाहिए कि ऐसा सुअवसर एक ही तरह के व्यक्तियों कैसे मिलता है ? जिनके पास करने के लिए काम ना हो , जो चाटुकारिता में पारंगत हो और जिनके परिवार जन ही उनसे त्रस्त हो ... ! ऐसे महानुभावों का किसी भी में समारोह में पहुँचने से लेकर वहाँ से निकलने तक एक ही उद्येश्य होता है वहाँ आने वाले विशिष्ट अतिथियों , प्रभावशा...

Comments
Post a Comment